प्रियंका की स्मोकिंग वाली वायरल फोटो पर बोलीं बहन परिणीति चोपड़ा


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो जबरदस्त वायरल हुई थी, जिसमें वह सिगरेट पीती नजर आ रहीं थी, जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस सिगार पीते नजर आ रहे थे। स्मोकिंग को लेकर उस वक्त प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। प्रियंका पहले कह चुकी हैं कि उन्हें अस्थमा है, लेकिन जब लोगों ने प्रियंका की स्मोकिंग करते हुए फोटो देखी तो उन्होंने अपना आपा खो दिया। 
हाल ही में जब इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल को यह कहकर टाल दिया कि इसका जवाब देने के लिए वह सही इंसान नहीं हैं। अब जब परिणीति ने सवाल को टाल ही दिया है, तो इंतजार इस बात का है प्रियंका इस पर क्या कहेंगी।
वैसे यह पहली बार नहीं था जब प्रियंका को इस तरह के मुद्दे पर ट्रोल किया गया। इससे पहले पिछले साल यानी दिसंबर में जब उनकी शादी पर आतिशबाजी हुई तो उस पर भी प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
बात करें प्रियंका की फिल्मों की, तो वह जल्द ही फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। वहीं परिणीति की फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होगी।