कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत महिला दिवस पर गाॅधी भवन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गयाः-बुद्वी मिश्रा

कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत महिला दिवस पर गाॅधी भवन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गयाः-बुद्वी मिश्रा
. जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्वी मिश्रा ने बताया है कि कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत महिला दिवस पर गाॅधी भवन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय पंचायत राज व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान रहा। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी/नोडल अधिकारी ने अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये।
गोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय ने माॅ दुर्गा के नौ रूपों का उदाहरण देते हुए पंचायती राज व्यवस्थ में महिलाओं की भागीदारी पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर उपस्थित आकाशवाणी दूरदर्शन न्यूज एंकर नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में महिला हेल्प लाइन की संचालिका श्रद्वा रस्तोगी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु जनपद में महिला हेल्प लाइन 181 पर फोन करके कभी भी प्राप्त की जा सकती है। महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने महिला कल्याण योजनाओ पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंजली महिला उत्थान समिति की अध्यक्षा अंजली सिंह ने कन्या भू्रण हत्या एवं बेटी बचाओं पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरन बाजपेयी ने गाॅव की महिलाओं की समस्याओं को बताते हुए उनके समाधान पर भी जानकारी दी, गोष्ठी का संचालन आलोकिता श्रीवास्तव ने किया एवं विचार व्यक्त किये। इस मौके पर थाना महिला अध्यक्ष हंसनी एवं खण्ड प्रेरक सपना बाजपेयी ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू वर्मा, मुख्य सेविका रीता देवी, अनीता पाण्डेय, किरण बाजपेयी, आॅगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।