महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने से भाजपाई गदगद


लालगंज रायबरेली।(आरएनएस) महाराष्ट्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही स्थानीय कार्यकर्ताओ मे हर्ष की लहर दौड गयी है। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता का इजहार किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय, दीपप्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश पाण्डेय, जिला कार्य समिति सदस्य सुशील शुक्ला, आशीष बाजपेयी, कैलाश बाजपेयी, शिवओम सिंह, शिवम गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, अनूप पाण्डेय, राधेश्याम गुप्ता, राजेश सिंह फौजी, जनार्दन सिंह, हरिशकर पाण्डेय, चंद्र प्रकाश पाण्डैय, रविनंदन चैहान आदि लोगो ने महाराष्ट्र मे भाजपा और एनसीपी की संयुक्त सरकार बनने पर लालगंज नगर मे पटाखे फोडकर प्रसन्नता जतायी है। पार्टी के झंडे तले मोदी और अमित शाह की जय जयकार की गयी। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि महाराष्ट्र मे आखिरकार सबसे ज्यादा जनादेश प्राप्त करने वाली पार्टी के मुखिया के तौर पर देवेन्द्र फडनवीस ने शपथ ली। उनके नेतृत्व मे महाराष्ट्र मे चहुमुखी विकास होगा। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह के बाद महाराष्ट्र का सियासी संकट समाप्त हो गया है। भाजपा ने एनसीपी के सहयोग से सरकार बनाकर शिवसेना को चारों खाने चित कर दिया है। कांग्रेस और शिवसेना बैठके ही करते रहे। इधर भाजपा ने एनसीपी का पटाकर सरकार बनाने के खेल मे महारथ हासिल कर ली। शरद पवार के पुत्र अजित पवार को उपमुख्यमंत्री कर पद देकर अपने पाले मे करने मे भाजपा ने कामयाबी हासिल की और एक बार फिर से महाराष्ट्र के तख्तोताज पर कब्जा जमा लिया।