प्रदर्शन कर रोष जताया


रतनपुरी।(आरएनएस) किसानो से हुई टैªक्टर लूट के विरोध मे भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी राजू अहलावत व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे थाना रतनपुरी के हाईवे पर एकत्रित सैंकडो भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानो से हुई टैªक्टर लूट के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ समय मे स्थानीय किसानो से टैªक्टर लूट लिए थे। जिससे किसानो मे रोष बना हुआ है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर लूट की घटना के खुलासे की मांग की।  भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या के विरोध मे भी धरना प्रदर्शन किया। विदित हो कि बीती रात पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे पर धरना प्रर्दशन की जानकारी पर मौके पर पहंुचे  एडीएम प्रशासन अमित सिह, एसडीएम खतौली अजय अम्बष्ट व सीओ बुढाना विजय प्रकाश  ने भाकियू कार्यकर्ताओ से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानो की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान भाकियू मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत,जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान,ब्लाॅक अध्यक्ष कपिल सोम,मनोज चैधरी सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियो के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हुआ।