ठंड का प्रकोप जारी, गलन बढी


सुलतानपुर (वीओएल)। भीषण ठंड के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा पड़ने से किसानों की आलू की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। वहीं प्रशासन ने ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की है। 
 गुरूवार को गलन बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। सांस के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चें और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
इनसेट.
डीएम ने बांटे कम्बल
भीषण शीतलहर के चलते डीएम सी0 इन्दुमती ने जनता दर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में गरीबों, असहायों और निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किया। इस मौके पर एडीएम ई हर्षदेव पाण्डेय मौजूद रहे।