अरुण शुक्ला बने भाजपा के खुटार मंडल अध्यक्ष


शाहजहाँपुरध्ध्खुटार भारतीय जनता पार्टी  ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण शुक्ला को खुटार भाजपा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। आपको बता दें कि विगत माह हुए संगठन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से खुटार और सिंधौली मंडल को छोड़कर सभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद से तमाम तरह की  चर्चाएं हो रही थी। आज देर रात पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण शुक्ला उर्फ बबलू को खुटार मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।