अयोध्या महोत्सव का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

अयोध्या। सांस्कृतिक परिदृश्य को कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाते अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया। 5100 मातृशक्तियों द्वारा किये गये दुरदुरिया पूजन से पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। पूजन के माध्यम से अवध की संस्कृति का दर्शन यहां मौजूद लोगो ने किया। विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, गोरखनाथ बाबा, अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, व्यापारी नेता चन्द्र प्रकाश गुप्ता दुदुरिया पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरित किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि महोत्सव में बच्चें को मनोरंजन के साथ यहां की संस्कृति से भी अवगत होंगे। इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाता है। अयोध्या महोत्सव अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जायेगा। प्रख्यात कलाकरों अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगो का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से देश प्रचलित विभिन्न प्रकार की नाट्य व अन्य प्रकार की शैलियों से लोग अवगत होगे। उन्होने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह व न्यास के पदाधिकारियों ने बुके भेंट किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन मे मौजूद दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैम्ब्रीयन के छात्रों ने बासुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति की व वंदेमातरम गीत से दर्शकों को भावविहोर कर दिया। डोगरा के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की तथा भवदीय गु्रप के छात्र छात्राओं ने देवताओं के प्रतिरुप की प्रस्तुति के साथ पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। जयपुरिया के छात्र, छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। महोत्सव के शुभारम्भ के साथ दुकानें  पूरी तरह से सज गयी। बड़ी संख्या में ग्राहक भी खरीददारी करने के लिए महोत्सव में आये। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह, आदित्य मिश्रा, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, अमल गुप्ता, अरुण द्विवेदी, जयशंकर श्रीवास्तव, नाहिद कैफ, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित रायजादा, दानिफ अंसारी, अभिषेक सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुनील शास्त्री, सुप्रीत कपूर, देवेन्द्र मिश्रा दीपू सहित बड़ी संख्या में न्यास समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।