भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के झूठ से हटायेंगे पर्दा - गोविन्द नारायण षुक्ला


फिरोजाबाद। नागरिकता कानून एक्ट को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने के लिये भाजपा ने एक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव व बूथ बूथ जाकर आमजनता से संवाद कर उन्हें इसके बारें में समझांयेगे। जिससे विपक्ष के झूठ से पर्दा हट सके। 
यह विचार भाजपा प्रदेष महामंत्री व बृज क्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण षुक्ला ने सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून संसोधन एक्ट से तीन मुस्लिम देषों से प्रताड़ना झेलकर भारत में षरणार्थी के रूप में रह रहे लोगों को नागरिकता आसानी से प्रदान की जा सकेगी। यह कानून नागरिकता देने का है न कि नागरिकता छीनने का। यह विल दोनों सदनों में पास हुआ और महामहिम के हस्ताक्षर के बाद इसने कानून का रूप ले लिया है इसके बावजूद भी विपक्ष देष की जनता (समुदाय विषेष के लोगों) को गुमराह कर हिंसा भड़काने का काम कर रहा है। जवकि इस एक्ट से किसी को कोई हानि नही है। भाजपा हाईकमान ने विपक्ष के इस झूठा का पर्दाफास करने के लिये इस एक्ट को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव और ब्लाक-ब्लाक जाकर लोगों को पैमप्लेट देकर इस कानून की सही जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेष में विकास हो रहा है। तथा विकास की योजनाओं का लाभ भी आम जनता को मिल रहा है लेकिन विपक्ष इस विकास की राह में बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां जहां हिंसा हुई वहां प्रषासन द्वारा जिन लोगों को चिन्हित किया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ ही हिंसा में हुये नुकसान की भरपाई भी उन्ही लोगों की सम्पत्ति से की जायेगी। वार्ता के दौरान सांसद डॉ चन्द्रसेन जादौन, नानक चन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, महानगर अध्यक्ष राकेष षंखवार सहित भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।