भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्षों की समीक्षा बैठक


गोंडा।(आरएनएस) ग्राम स्वराज अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सभी मोर्चों के अध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों से बात किया और जानकारी ली तथा बताया कि ग्राम स्वराज अभियान जो 01 दिसंबर से 30 जनवरी तक, जिससे प्रदेश क्षेत्रीय जिला एवं मंडल से ऊपर के पदाधिकारी अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रवास किया उन्होंने बताया की प्रवास के दौरान पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों से  मिलकर वह समितियों के सदस्यों के साथ बैठक किया एवं साथ ही-साथ घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। श्री तिवारी ने बताया कि प्रवास के दौरान सभी मोर्चों नेअपने आबंटित क्षेत्रो में  कुल 261 ग्रामों में प्रवास किया, उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा ने 45, महिला मोर्चा ने 32, किसान मोर्चा ने 67, पिछड़ा मोर्चा ने 47, अनुसूचित मोर्चा ने 36 एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने 34 ग्रामों में प्रवास करके लोगो को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 25 दिसम्बर को स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाए।
समीक्षा बैठक में  अभियान के संयोजक विष्णु प्रताप नारायण सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षा मधुबाला वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फैज रजा सिद्दीकी, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत बाबा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जटाशंकर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हंसराज सिंह, नीरज मौर्या, शुभम अवस्थी, बासू शुक्ला सहित मोर्चों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी सौरभ श्रीवास्तव ने दी