भूमि पूजन करते अयोध्या महोत्सव के आयोजक अयोध्या महोत्सव स्थल का हुआ भूमि पूजन

भूमि पूजन करते अयोध्या महोत्सव के आयोजकअयोध्या महोत्सव स्थल का हुआ भूमि पूजन
अयोध्या-अयोध्या।(आरएनएस) लखनऊ मार्ग पर राजकीय पालीटेक्निक के सामने स्थित फार एवर लान में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव के भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या न्यास महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चैहान, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डा अमित सिंह चैहान, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, शक्ति सिंह की मौजूदगी में हुआ। महोत्सव का शुभारम्भ 26 दिसम्बर दोपहर 2 बजे से शुरु होकर 5 जनवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में 5100 मातृशक्तियों की दुरदुरिया पूजन का आयोजन किया जायेगा।
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 26 दिसम्बर को भजन संध्या व एकल हास्य, 27 को डांडया नाइट, 28 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 29 को कामेडी नाइट, 30 को भोजपुरी नाइट, 31 व एक जनवरी को विशेष कार्यक्रम, 2 को भोजपुरी नाइट, 3 को कल्चर नाइट, 4 को अवधी नाईट व पांच को अयोध्या आयडल फिनाले का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण, झूला, अटल गांव, विकास प्रदर्शनी, मीना बाजार व अयोध्या आयडल है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, आकाश अग्रवाल, विवेक पाण्डेय, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।