बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


मिल्कीपुर-अयोध्या।(आरएनएस) इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम सराय मुजरा मजरे भिटवा में अपनी बहन के यहाँ रह रही एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के सिर में चोट लगी है। घटना बीती रात की बताई जाती है। गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपनी बहन के यहां सात-आठ साल से रहती थी। इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम सराय मजरा के मजरे भिटवा में बहुता 80 वर्ष पत्नी स्वर्गीय गया प्रसाद पाल अपनी बहन के यहां रहती थी। जिसकी बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के साथ कोई नहीं रहता था। मृतका की बहन का लड़का मुंबई में रहता है। उसको सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।