दरियागंज हिंसा के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश


नईदिल्ली,23 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली के दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट में आज पेश किया गया। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद साढ़े तीन बजे फैसला सुनानेे की बात कही है। आपको बताते जाए कि दिल्ली पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से इस हिंसा में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर हम इन्हें गिरफ्तार नहीं करते तो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता, कुछ और लोगों को वीडियो से पहचान की जा रही है। डीसीपी ऑफिस के बाद पत्थरबाजी की गई थी, वहां गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।
आपको बताते जाए कि शुक्रवार को जब नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था, तब यहां हिंसा हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
शुक्रवार को जामा मस्जिद इलाके में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद भी यहां थे और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने यहां संविधान को भी लहराया था। चंद्रशेखर आजाद फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।