देश में अमन, चैन व शांति के लिए हुआ सुंदरकांड का पाठ


इटावा। शहर के पुरविया टोला के तलैया मैदान स्थित कृष्ण भवन पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्याध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इस पाठ का मुख्य उद्देश्य देश में गंगा-जमुनी भाईचारा बना रहे और माहौल खराब करने वालों को सद्बुद्धि मिले। कार्यक्रम में आश्रम व मंदिर के महंतों के साथ जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। 
कार्यक्रम में उदासीन बड़ा अखाड़ा बाबा भगतराम आश्रम के महन्त गणेशदास महाराज, सिद्ध गुफा जीवरक्षा गौशाला के महंत शंभूनाथ महाराज व प्राचीन श्री कालीबाड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर शिवानंद महाराज मौजूद रहे। तीनों संतों ने भक्तों को आर्शीवाद भी प्रदान किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष फुरकान अहमद, गोविंद माधव शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि भीषण सर्दी से गौशालाओं में गौवंश की हालत दयनीय हो रही है। प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि गौवंश को भी राहत मिल सके और किसानों की फसलों की बर्बादी को बचाया जा सके। शिकोहाबाद क्षेत्र में एक ट्रेन दुर्घटना में मृत गायों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र वर्मा, अनुरूद्ध गुप्ता, मुकेश यादव, श्रीराम वर्मा, बृजमोहन वर्मा, रमेश चंद्र, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र बघेल, जबर सिंह शाक्य, राजकुमार वर्मा, रंजीत वर्मा, सतेन्द्र राजपूत, चौ. ओमनाथ, अजय वर्मा, विनोद चन्द्र, मीडिया प्रमुख अजय सिंह कुशवाहा, अतुल वर्मा, राजू वर्मा, पार्थ सारथी, अंजू वर्मा, सीमा वर्मा, सरोज वर्मा, फूलमती, पूनप वर्मा, कविता वर्मा, नीरजा वर्मा, सरोज वर्मा मौजूद रहीं।