देश में असंतोष और आक्रोश पनप रहा: डॉ0 दीप सिंह पाल



मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर परम समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं मैनपुरी के सांसद मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से व पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के निर्देशन पर शुरू किये गये जनता दर्शन में में बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ0 दीप सिंह पाल पूर्व मंत्री, देवेन्द्र सिंह यादव एड0, का0 जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, नि0 प्रदेश सचिव हरवीर सिंह प्रजापति, डी0पी0 यादव के नेतृत्व में जनता की शिकायतों को सुना गया। बुधवार को 14 शिकायते प्राप्त हुई। 
शिकायत सुन रहे जिलाध्यक्ष डॉ0 दीप सिंह पाल पूर्व मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तथा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यह सब एक ही है। हर भारतीय इसके विरूद्ध है। इसके प्रति देश भर में जो आशंकाएं है उससे गहरा असंतोष और आक्रोश पनप रहा है। देवेन्द्र सिंह यादव एड0 ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सच क्यों नही बोलता है। भाजपा ने जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया है और अब देश को लाइन मंे लगाने की फिर साजिश की जा रही है। का0 जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि निर्दोषो को सताया जा रहा है। लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। जनता दर्शन में सुधीर यादव, राजू चौधरी, अनुज यादव, महेश यादव, आशीष यादव, सनोज पाल, रमेश यादव, जीतपाल, कौशलेन्द्र मिश्रा, अरविन्द कुमार, राजीव कुशवाह आदि उपस्थित रहें।
का0 जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि जनता दर्शन में अगले दिन गुरूवार को विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, पूर्व प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव, पूर्व विस अध्यक्ष रामवरन सिंह यादव एवं महासचिव शिवकुमार शाक्य, स0जि0पं0 धनवेश यादव, मण्डी अध्यक्ष उपदेश यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, वन्दना यादव, राजकुमारी रावल, पूर्व चेयरमैन घिरोर आफाक नियाजी, पूर्व चेयरमैन करहल अब्दुल नईम, सतीश बाबू को जनता व कार्यकर्ताआंे की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण करायेगे।


पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने शोक संतृप्त परिवार को बधाया ढ़ाढस
 समाजवादी पार्टी के मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने आज मैनपुरी शहर में स्व0 बांकेलाल गुप्ता एवं स्व0 जमादार सिंह यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढ़ाढस बधाया एवं चित्र पर फूल चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ0 दीप सिंह पाल पूर्व मंत्री, सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, स0जि0पं0 आशुतोष उर्फ बिल्लू यादव, देवेन्द्र सिंह यादव एड0, का0 जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, मण्डी अध्यक्ष उपदेश यादव, देवेन्द्र यादव पप्पू, राजेश खटीक, स0जि0पं0 मंजीत यादव, ज्ञानेन्द्र चौहान, सुनील यादव प्रधान, टी0पी0 यादव, बीनू बंसल, नकुल सक्सैना, बन्टी यादव, डी0पी0 यादव, यदुवीर सिंह यादव, राजू चौधरी, महेश यादव, रमेश यादव, जीतपाल, टिन्नी यादव आदि लोग उपस्थित रहें।