एवीबीपी की नई कार्यकारिणी गठित


सुलतानपुर (वीओएल)। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संगठन के नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। बैठक में डा0 एपी सिंह को नगर अध्यक्ष, सूरज तिवारी नगर उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश तिवारी नगरमंत्री, प्रिन्स तिवारी, शिवम दूबे, अनुज पाण्डेय, कोमल अग्रहरि को नगर सहमंत्री, पंकज मिश्रा को नगर मीडिया प्रभारी, विवेक वर्मा, रितिक दूबे सहप्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक शुभम द्विवेदी, सौरभेन्द्र प्रताप सिंह, प्रथम त्रिपाठी, वैभव, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।