ग्रामीणों को दी नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी


सहारनपुर।(आरएनएस) थाना चिलकाना प्रभारी मनोज चैधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी जाति व धर्म के व्यक्ति को उनकी नागरिकता के लिए कोई खतरा नहीं है। थाना प्रभारी मनोज चैधरी गांव हरडाखेड़ी व मरोड़गढ़ में शांति समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो कानून बना है उसमें देश के किसी भी सम्प्रदाय के व्यक्ति को कोई खतरा नहीं है। न ही उन्हें डरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी मुस्लिम की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। कुछ शरारती तत्व कानून को तोड़मरोड़कर मुस्लिम समाज में डर की भावना पैदा कर देश की शांति भंग करना चाहते हैं जिनसे प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आगे आकर फैली भ्रांति को दूर कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में कुरबान, मुस्तफा, महबूब, नदीम, यूनुस प्रधान, नसीम, हाजी मौसम, शमशेर आदि ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।