झारखंड चुनाव: जीत से कांग्रेसियों में हर्ष 


सोनभद्र (ब्यूरो)। झारखंड चुनाव में जीत की खुशी पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर एक दूसरे को मिठाईयां खिला खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह वर्तमान सरकार द्वारा लोगों को भ्रमित कर केवल दिखावटी, बनावटी बातें कहीं जा रही हैं, इस परिणाम से यह साबित हो गया कि वास्तव में आम जनमानस, युवा, किसान, सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का वक्त आ गया है। आने वाले चुनावों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर लवकुश प्रसाद केसरी, मो0 नूरुद्दीन खान, कौशलेश पाठक, जगदीश मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, रामेश्वर शुक्ला, गोपाल पाठक, रामानंद पांडेय, कन्हैया पांडेय, संजय दुबे, निगम मिश्रा, प्रमोद पांडेय, राजीव त्रिपाठी ,मृदुल मिश्रा, श्रवण पांडेय, सत्यदेव पांडेय, शांतनु श्रीवास्तव ,विवेक सिंह, मनोज मिश्रा, सौरभ पांडेय ,बंशीधर पांडेय ,शैलेश चतुर्वेदी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
     हमारे चोपन संवाददाता के अनुसार- झारखण्ड विधान सभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत की खुशी यहां देखने को मिली। नगर अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोपन बस स्टैंड पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पटाखा फोड़े एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दिये। इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गिरी ने कहा कि भाजपा के दिन अब लद गए हैं, इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई थी, जो निरन्तर जारी है। वहीं इंटक महासचिव हरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान है और मोदी एनआरसी लागू कर रहे है। यह परेशान जनता को अच्छा नहीं लग रहा है। इस अवसर पर सेतराम केशरी, मुर्तजा हुसैन, अखिलेश पाण्डेय, सोना देवी, विंदु देवी,मंजू देवी ,बबलू कुमार,अशोक कुमार, धरमू चौबे आदि उपस्थित रहे।