केडीएमएस में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व 

.उन्नाव। स्कूलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर क्रिसमस का पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देकर इस पर्व की महत्ता को बढाने का काम करते है। इस दिवस को बडा दिन व ईसा मसीह के जन्म दिन के रुप में भी मनाया जाता है। 25 दिसम्बर को मनाये जाने वाले इस पर्व के साथ साथ 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। यह बात केडीएमएस स्कूल के प्रबन्धक आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने स्कूल में ईसा मसीह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 25 दिसम्बर प्रभू यीशु ईसा मसीह के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस पर्व के अर्न्तगत एक दूसरे को उपहार देना, स्कूलों, चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल है। इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ जन्म की झाँकी आदि शामिल हैं। इस त्योहार में बच्चों को एक आशा भी रहती है कि अभी सांता क्लाज आयेगा और उनके लिए ढेर सारे उपहार लेकर आयेगा। स्कूल में भी इस पावन पर्व के सुअवसर पर क्रिसमस ट्री, मनोरम झांकियां व सांता क्लाज के रुप में प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बच्चों में विभिन्न तरह के उपहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से शिक्षिकाओं में प्रकाशिनी तिवारी, श्रेया सिंह, नैना मेंहदीरत्ता, सुमन देवी, काजल सिंह, सतेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।