किसी के खिलाफ नहीं होगी गलत कार्यवाही: एस.के. सिंह


रुदौली-अयोध्या ।बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संसोधन बिल को लेकर रुदौली नगर में निकाले गए जुलूस व विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रसासन सक्रिय हो गया है।गुरुवार को कोतवाली रुदौली में एसपी ग्रामीण एसके सिंह व एडीएम प्रशासन सन्तोष कुमार ने नगर सम्भान्त नागरिको के साथ बैठक की।बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि हमे रुदौली पर बड़ा गर्व था।रुदौली से ऐसी उम्मीद नही थी।लेकिन अब आगे से सद्भाव कायम रखे। किसी के खिलाफ गलत कार्यवाही नही की जाएगी।वही एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने कहा नागरिकता संसोधन बिल के बारे बताया।उंन्होने कहा कि माहौल खराब करने वालो को कतई बक्सा नही जाएगा।इस मौके एसडीएम विपिन सिंह,सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव,ईओ रणविजय सिंह,कोतवाल विश्वनाथ यादव,एसआई सन्तोष त्रिपाठी,विनय यादव,राम खिलाड़ी,डॉ निहाल रजा,सिद्धमान सिंह,राम राज लोधी,इरफान खा,रईस खा, सचिन कसौंधन, राम सनेही लोधी,श्री प्रकाश कसौंधन,शिव राम यज्ञसैनी, राम नेवल लोधी,पप्पू आदि लोग मौजूद रहें।
इस मौके पर लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने मानवता की मिसाल पेश करने वाले पीआरवी 922 के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।श्री रजा ने एडीएम सन्तोष कुमार,एसपी ग्रामीण एसके सिंह,एसडीएम विपिन सिंह,सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव ,कोतवाल विश्वनाथ यादव को भी अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।इसके अलावा लायंस क्लब द्वारा थाने में 21 चौकीदारो को भी कम्बल वितरित किया गया।