लड़की ने रेपिस्ट के सिर में मारी गोली, बॉडी को लगा दी आग


वाशिंगटन,19 दिसंबर । एक तरफ रेप के मामले मीडिया की सुर्खियां बनते हैं वहीं अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा में एक लड़की ने रेपिस्ट बोलर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद लड़की ने बॉडी को जला दिया।
जांच में खुलासा हुआ कि बोलर ने 6 लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे, इनमें एक पीडि़त ये लड़की भी थी। प्रॉसिक्यूटर ने दावा किया कि लड़की ने पहले से हत्या की प्लानिंग की थी। हालांकि, लड़की का कहना है कि उसने बचाव में वोलर पर गोली चलाई। लड़की का कहना है कि बोलर ने उसे ड्रग दिया और सेक्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने गोली चलाई। लड़की फिलहाल जेल ंमें बंद है और उसके वकील ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वारदात के 4 माह पहले ही बोलर को चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था।  
००