लेखपालों की हड़ताल खत्म होते ही बंटे कंबल


इटावा, ऊसराहार। कालिका माता मंदिर पर रैन बसेरा की शुरुआत की गयी,इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक गरीव महिलाओं को कंम्वल वितरित किए गए। कस्वा ऊसराहार में दिल्ली आगरा लखनऊ कानपुर विधूना आदि स्थानों को जाने वाली सवारिंयों को वाहन न मिल पाने पर ठंड में रात गुजारनी पड़ती थी सवारियों की समस्या को लेकर कालिका माता सुंदर कांड सेवा के सदस्यों ने तहसीलदार ताखा से रैन बसेरा की शुरुआत कराने की मांग की थी जिस पर तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने कालिका माता मंदिर पर दस लोंगो के ठहरने का इंतजाम करा दिया रैन बसेरा की शुरुआत करते हुए तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि कस्वा में तीन स्थानों पर अलाव भी जलवाए गए हैं रैन बसेरा की देखभाल के लिए अस्थाई तौर एक कर्मचारी की नियुक्ति की गयी हैं साथ ही लेखपाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं रैन बसेरा की शुरुआत पर कस्वा और आसपास के गांवों के एक सैकड़ा लोगों को कम्बल वितरण किए गए जिनमें विधवा, दिव्यांग शामिल रहे इस मौके पर लेखपाल रोहित सविता, ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता,पूर्व प्रधान संत कुमार शाक्य, प्रेम चंद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल अनिल गुप्ता लालू गुप्ता विवेक कुमार आशीष मिश्र रजनीश मिश्र सत्य नरायण आदि लोग शामिल रहे।