मनाया गया क्रिसमस, दिया सदभावना पर जोर

प्रतापगढ़ जिला संवाददाता। लालगंज नगर के सरोजनी कान्वेंट स्कूल मे क्रिसमस पर रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ ने क्रिसमस को शांति व सदभावना का संदेशवाहक पर्व ठहराया। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार हमें जीवन पथ पर त्याग और अपने मिशन के प्रति समर्पण का संदेश दिया करता है। कार्यक्रम का संयोजन दीप्ति सिंह ने किया। इस मौके पर विकास सिंह, गौरव सिंह, प्रिया मिश्रा, ज्योती सिंह, अर्चना त्रिपाठी, राजदीप ओझा आदि रहे। इसी तरह क्रिसमस की शाम नगर की बाजार मे नन्हें मुन्हों ने सेंटाक्लाज के रूप मे लोगों को सदभावना टाफी वितरित की। नौनिहालो की सेंटाक्लाज टोली का व्यापारियो तथा प्रबुद्धवर्ग ने जमकर उत्साहवर्धन भी करते दिखे। क्रिसमस का त्यौहार बाजार मे देर शाम आपस मे केक काटकर हंसी खुशी का वातावरण भी लिए दिखा।