पंच प्यारों ने की अगुवाई


अयोध्या। गुरु गोविंद सिंह के 353 वें प्रकाश पर्व पर खिड़की  अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं शोभायात्रा को राम वल्लभा कुंज अयोध्या के अधिकारी राजकुमार दास व अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया  नगर कीर्तन शोभायात्रा शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर कसाब बाड़ा ,फतेहगंज, चौक, जमुनिया बाग होते हुए वापस पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई नगर कीर्तन शोभायात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं और सिख समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया शोभायात्रा में शामिल गुरु महाराज की पालकी पर सिख समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की इस अवसर पर स्थान स्थान पर प्रसाद वितरण का स्टाल भी लगाया गया आगामी 2 जनवरी को गुरुद्वारा दुखनिवारण में प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसमें रागी जत्थों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे इस आयोजन में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से भी सिख संगत के लोग फैजाबाद पहुंच रहे हैं उसी आयोजन की कड़ी में सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इसमें गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू की छात्र-छात्राएं व खिड़की अलीबाग स्थित को गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे भांगड़ा की धुन पर बच्चों ने नृत्य करते हुए समा बांध दिया समारोह के आयोजक मंडल में शामिल प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि शोभा यात्रा का का स्वागत कसाब बाड़ा में पार्षद फरीद कुरैशी की अध्यक्षता में शोभायात्रा का स्वागत किया गया , रिकाबगंज में रियासत अली एवं उनके साथियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा, सुभाष नगर में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया शोभायात्रा में सिंधी समाज के साईं नितिन राम ,सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा , गुरु चरण सिंह , जसवीर सिंह सेठी, सतनाम सिंह जब्बल ,अजीत पाल सिंह ,अमनदीप सिंह वीसी गगनदीप सिंह मोहम्मद शरीफ सहित अन्य लोग शामिल रहे