प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनता से किया संवाद स्थापित
 


श्रावस्ती। जिले में चल रहे ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होने के लिए आज प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मिथिलेश त्रिपाठी ने इकौना मण्डल के ग्राम मनोहरा पुर में प्रवास कर ग्रामीणों से संवाद किया।

भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती द्वारा महात्मा गांधी  की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चल रहे ग्राम स्वराज अभियान के अतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी इकौना मण्डल के ग्राम मनोहरापुर , बनियन पुरवा, गोबार आदि ग्रामों में प्रवास कर चौपाल लगायी। प्रवास के दौरान त्रिपाठी  ने ग्राम के विकास कार्यों की तथा सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के किर्यावयन की समीक्षा की। अपने प्रवास के दौरान ग्राम वासियों से संवाद के माध्यम से उनके ग्राम से योजनाओं के वंचित पात्र व्यक्तियों को सूचीबद्ध किया तथा ग्रामवासियों को स्वच्छ्ता, प्लास्टिक निषेध, बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर जागरूक किया। इसी के साथ मौजदा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के ऐतहासिक कार्य तीन तलाक से मुक्ति, धारा 370 का खात्मा, देश का सबसे पुराने व जटिल मुद्दा राम मंदिर का निस्तारण व मोदी सरकार के हर गरीब को अपना घर देने के संकल्प के बारे में बताया। मण्डल प्रवास के अपने कार्यक्रम में मिथिलेश त्रिपाठी ने कहाकि बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास व अंतोदय के मूल मन्त्र पर काम करते हुए काम कर रही है वही विपक्षी धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीती को फिर हवा देने का काम कर रही है लेकिन जनता ने सदैव मोदी जी संकल्पों में अपना विशवास जताया है। इस मौके पर ग्राम प्रवासी अनिल मिश्रा, महाराज प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान अनुपम पाण्डेय, सिपाही लाल शुक्ला, कन्हैया लाल जायसवाल, मदन मोहन शुक्ला, हनुमान प्रसाद व ग्रामवासी मौजूद रहे।