समाज की सेवा के लिए सदैव रहेंगे तत्पर: दुर्गेश यादव

 

सलेमपुर,देवरिया।(आरएनएस)ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोड़रा ठाकुर गांव में बुधवार की शाम एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसके बाद गांव का भ्रमण कर गरीब लोगों को कंबल दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता समाज सेवी सोनू यादव ने की।

 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव ने कहा कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा हर किसी में होना चाहिए। जो लोग समाज सेवा करते हैं वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। उनका नाम होता है। समाज सेवा का दूसरा बड़ा लाभ यह है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में पैसा रुपया कुछ साथ नहीं जाता बल्कि व्यक्ति द्वारा किये गये नेक कार्य ही साथ जाते हैं। दुनियां में नहीं रहने के बाद भी लोग उनको याद करते हैं। हम लोगों को हमेशा समाज में जो लोग परेशान हैं उनकी मदद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में पद की कोई महत्ता नहीं है समाज की सेवा करने के लिए पद पर आसीन होने की जरूरत नहीं है। सांस तक समाज की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। सोनू यादव ने संबोधित कर एकता पर बल देते हुए कहा कि समाजों में बिखरी हुई कुरीतियों को समाप्त किए संगठन को मजबूत किए बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में गांव के गरीब महिलाओं को कंबल दिया गया। इस दौरान टुन्नू तिवारी, गुलाब प्रसाद, हरेराम तिवारी, जयनारायण यादव, राजनरायन यादव, कोटेदार अनूप यादव, बलिंद्र राजभर, मनोज यादव, विकास यादव, भोला, छोटू आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।