सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर काग्रेसियों ने बेचा सस्ता प्याज सस्ता प्याज खरीदने की मची होड़


कानपुर
(आरएनएस)      लगातार प्याज के बढते दामों के खिलाफ काग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेरने का काम किया। सस्ते दाम में भाजपा विधायक के घर के पास प्याज बेचकर काग्रेसियों ने कहा कि, भाजपा सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नही रह गया है।
गोविन्दनगर विधानसभा से काग्रेस की पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी के काकादेव स्थित घर के पास प्याज बेचा गया। कम कीमत में प्याज बेचे जाने पर लोगो की भीड़ लग गई। इस दौरान काग्रेसियों का कहना था कि प्याज आम लोगो की थाली से गायब होता जा रहा है। प्याज की कीमतों में लगातार उछाल हो रहा है और भाजपा के नेता दामों को कम करने के बजाए बयानबाजी कर रहे है। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।