सर्दी का कहर: ठंड से महिला समेत तीन की मौत


एटा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में ठंड से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सम्बंधित घटना सेे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 कोतवाली नगर क्षेत्र के तिलकनगर निवासी 70 वर्षीय शांतीलाल पुत्र खमानी सिंह को रविवार की रात करीब 12ः35 बजे ठंड के कारण हालत खराब होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 वहीं दूसरी ओर सिढपुरा थाना क्षेत्र के गब्राम बहलोई निवासी 65 वर्षीय मुन्नीदेवी पत्नी जगतपाल सिंह भी ठंड की शिकार हुई है। स्वजनों के अनुसार मुन्नीदेवी रात को करीब 11 बजे ठंड का अहसास हुआ और कपकपी आने लगी तो उसे तत्काल इलाज के लिये यहां के जिला चिकित्सालय लाया गया। कुछ देर उपचार भी हुआ, लेकिन बाद में दम तोड़ दिया। 
 इधर कोतवाली देहात के ग्राम नगला गलू निवासी 55 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह अपने घर पर सोमवार को काम कर रहे थे। तभी उन्हें ठंड लगी और हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने यहीं बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्साय में भी दाखिल कराया गया था। कुछ देर तक इलाज भी हुआ था, लेकिन बाद में मौत हो गई। 


इंसैट बॉक्स
कोहरे के आगोश में रही सुबह और रात, जनजीवन अस्तव्यस्त 
एटा। सोमवार को जिधर देखो सर्दी का सितम ही चर्चा में था।  क्या घर, क्या दफ्तर। सर्वत्र सिर्फ ठंड व शीतलहरी की चर्चा। लोग आग के अलाव के सामने बैठे नजर आए। कोयले-लकड़ी की जमकर बिक्री हुई। 
 सुबह भारी कोहरा था, सूर्यदेव ने दिन भर दर्शन नहीं दिए, आसमान पर धुंध की वजह से वह निस्तेज ही नजर आए। सोमवार की सायं सर्दी का कहर और बढ गया। हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आने लगा। गलन और ठंड से लोग घर में दुबके हुए नजर आए। लोग घरों में भी आग जलाकर या तो हीटर के सामने बैठे रहे। सर्दी की दस्तक इस बार देर से हुई। दिसंबर की शुरुआत में लगा था कि तापमान तेजी से गिरेगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मौसम बदला नहीं। 
 एक दिन तापमान बढ़ता तो दूसरे दिन  कम हो जाता था। पिछले दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हुई तो इसका असर यहां पड़ा।  ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सोमवार को ठंड का यह आलम था कि गर्म कपड़ों के बाजार में तो रौनक थी लेकिन अन्य बाजारों में सन्नाटा था। घर से वही बाहर निकला जिसको जरूरी काम था। सुबह दोपहर और शाम शहर में जहां तहां लोग अलाव के सामने  नजर आए।


फोटो 30 ईटीए-103 कैप्शन-सोमवार को ठंड से परेशान अलावा पर तापते हुए लोग और सर्दी में कंबल ओढकर खेतों की ओर जाते किसान। 
.............................................