सुलह के बाद भी नही निपटा रास्ते का विवाद, पुलिस बनी मूकदर्शक


उन्नाव। रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में विगत दो दिसंबर को सुलह समझौता हुआ लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाली कहावत निकला। दूसरे पक्ष ने उस समय तो सुलह समझौता कर लिया लेकिन अपनी उपरी पहुंच का रौब दिखाते हुए फिर से उसी मामले में विवाद करना आरम्भ कर दिया। वहीं जब पीडित पुलिस से अपनी आपबीती बतायी तो पुलिस भी पूर्व में स्वयं से कराये गये समझोेैते के विषय में मुकर गयी और दबंगो के आगे नतमस्तक हो गयीं। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव तारगांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव तारगांव निवासी पीडित पक्ष विष्णु प्रसाद ने बताया कि घर के समीप रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दबंग कल्लू, विजय व विनोद ने पीडित विष्णु प्रसाद के घर के सामने रास्ता पर कब्जा कर लिया है। कही न कही पुलिस की संलिप्तता भी इस प्रकरण में सामने आ रही हैं। तभी सुलह के बाद भी पुलिस कब्जा हटवा नही पायी। पुलिस भी मामले को ठंडे बस्ते में डालकर पीडित को ही परेशान कर रही है। पीडित पक्ष ने न्याय की गुहार लगायी है।