तहसीलदार व भाजपा जिला मंत्री ने असहायों को वितरित किया कंबल


कोरांव, प्रयागराज। तहसीलदार कोराव अनीता शेखर ने भीषण ठंड के मद्देनजर शासन की महत्वाकांक्षी योजना कंबल वितरण को गति देते हुए मंगलवार को तहसील प्रांगण के बगल स्थित विश्वनाथ प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में असहाय गरीब एवं विकलांगों तथा मुसहर जाति के लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री अनिल मिश्र भी मौजूद रहे। तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोगों को कंबल वितरित किया गया। तहसीलदार ने कहा कि शासन की तरफ से गरीबों असहाय एवं विकलांगों को कंबल वितरण करने के लिए आया हुआ है जिस के क्रम में शुरुआत हो चुकी है। लेखपाल ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रत्येक गांव में कंबल वितरण शीघ्र करा दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र मंडल अध्यक्ष रेवती पाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इन्सेट-
ठंड को देखते हुए गरीबों को वितरित किया गया कंबल
शंकरगढ, प्रयागराज। कैलाश मेमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सावित्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विनोद त्रिपाठी व ग्राम प्रधान सूरज प्रसाद त्रिपाठी  सेमरी तरहार द्वारा गरीबों व असहायों लोगों को बढ़ी ठंड को देखते हुए आज कंबल वितरित किया गया। कम्बल पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सेमरी तारहार ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है असहायों की सेवा करना। वह कार्यक्रम में मौजूद ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉक्टर विनोद त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है।इलाके में ठंड से ठिठुरते लोगों को देखकर मैंने जरुरत मंदो को कम्बल बांटने का फैसला किया है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज त्रिपाठी, अनोद त्रिपाठी, शिव सेवक उर्फ टमाटर गुरु, विष्णुदेव सिंह, वाजिद,जितेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, राम बाबू तिवारी,ननकू सिंह, मुन्ना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।