तहसीलदार व ब्लॉक प्रमुख ने बांटे निराश्रित, गरीबों, वृद्ध महिला पुरुषों को कंबल


तिलोई, अमेठी। बढ़ती हुई ठंड और शीतलहरी को देखते हुए तहसील प्रशासन ने गरीबों को कंबल बांटने का काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, जिलाधिकारी अमेठी अरुण  कुमार के निर्देश पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह व ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा तहसील सभागार में क्षेत्र के  निराश्रित और गरीब वृद्ध पुरुष व महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें कंबल बांटे गये।  इस मौके पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने बताया कि, यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। कंबल वितरण का काम गांव में पहुंचकर गरीबों को चिन्हित करके किया जाएगा। 
फोटो-2.