उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया कान्हा पषु आश्रय का निरीक्षण


महराजगंज रायबरेली। महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के खानपान की व्यवस्था पानी की व्यवस्था तथा भीषण ठंड के चलते ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं की विधिवत  जानकारी तथा उपस्थित कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि भीषण ठंड के चलते अलावा ठंड से बचाव हेतु अनेक उपाय किए जाएं जिससे कि गोवंशो को ठंड न लगे। बताते चलें कि 23/12/19 को दिन में 11 बजे महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया। निरीक्षण के दौरान कान्हा पशु आश्रय में रखे भूसा पुआल व बरसीन की बारीकी से जांच की तथा जानवरों को चारा खिलाने व काटने हेतु चारा मशीन भी पाई गई तो वही जानवरों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कई जगहों पर अलाव जलते पाए गए तथा ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था कान्हा पशु आश्रय में की गई है तथा जानवरों को पानी हेतु समरसेबल की भी व्यवस्था की गई। बताते चलें कि शासन द्वारा एक जानवर पर मात्र रू30 ही मिलता है जिसमें एक जानवर को रू30 में ही भोजन वह अनेक प्रकार की जरूरतें पूरी करनी होती है तो वही कान्हा पशु आश्रय में कुल 196 जानवर पाए गए जिसमें एक की तबीयत अस्वस्थ थी जिसको देखकर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय प्रभारी भारत लाल से डॉक्टर को बुला कर दिखाने की बात कही। जिस पर प्रभारी भारत लाल ने बताया कि पशु चिकित्सालय के डॉ अजय कनोजिया प्रतिदिन गौशाला आते हैं और जानवरों का उपचार व जांच कर चले जाते हैं। जरूरतमंद जानवरों को निशुल्क दवाएं भी पशु चिकित्सालय द्वारा दी जाती। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र जमुना प्रसाद अनिल कुमार सोमनाथ देवराज विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।