व्यवस्था का कोतवाली पुलिस ने लिया जायजा, किया पैदल मार्च


उन्नाव। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश भर में आग भड़की है। जनपद में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। हालांकि जिला प्रशासन सतर्क रहा। सोमवार को चौथे दिन भी पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस प्रशासन ने जायजा भी लिया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग उमडे थे। इसको लेकर प्रशासन सोमवार को चौथे दिन भी सतर्क रहा। शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में मुुस्लिम बहुल इलाकों, मस्जिदों के समीप व चौराहों और तिराहों के साथ प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। सुबह से लेकर देर रात तक सिपाही ड्यूटी पर नजर आए, वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी विक्रांत वीर ने सुरक्षा व्यवस्था व जिले की स्थिति का जायजा लिया। जिले में कायम रही शांति व्यवस्था की जानकारी अपने-अपने उच्चाधिकारियों को समय-समय पर दी।
इनसेट
सोमवार को शहर के बाजार पूरी तहर से गुलजार रहे। लोगो ने दुकानो में जमकर खरीददारी की। उधर, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने कड़ी चौकसी रखी है। वहीं शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने भी पैदल मार्च कर लोगो को जागरुक किया।