-गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क करते कांग्रेसी।

किसानों के साथ 25 को गोवर्धन तहसील घेरेगी कांग्रेस
मथुरा।(आरएनएस ) कांग्रेस 25 जनवरी को गोवर्धन तहसील पर किसानों की सभी समस्याओं को लेकर जैसे आवारा पशुओं के कारण फसल की बर्बादी को रोकना, किसानों पर दर्ज हुई मुकदमों को वापस कराना, बिजली की दरों में भारी वृद्धि, पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि, खाद की कीमतों में भारी वृद्धि, नहरों में पानी ना उपलब्ध होना, ध्वस्त कनून व्यवस्था, आसमान छू रही महंगाई आदि समस्याओं के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन कर तहसील का घेराव किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक चैधरी के नेतृत्व में गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला अरुआ मगोर्रा, रसूलपुर, फौंडर, सोन, भूरिया ऐमल, बोरपा आदि गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया। इस दौरान किसानों से अपील की गई मिक गोवर्धन तहसील घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान की आवाज को शासन तक पहुंचाएं। इस दौरान दीपक चैधरी, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, विक्रम बाल्मीकि, मोहन सिंह, विश्वेंद्र सिंह गुर्जर, समुद्र सिंह, जय वीर सिंह, दीवान सिंह, तेजपाल सिंह, लक्खा,े महावीर धनगर, हाकिम सिंह, मानसिंह, दीपक कौशिक, ध्रुव शर्मा, जसलोक भारद्वाज, लुटाई लंबरदार, मोहर सिंह, चंद्रभान सिंह, चंद्रपाल प्रधान, भगवान सिंह, विजेंद्र सिंह एडवोकेट, हीरा सिंह, हरदेव सिंह सामिल रहे।