जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनेगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती


अयोध्या।(आरएनएस ) राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोचार्, महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, नंद युवावाहिनी व युथ सलमानी फाउण्डेशन आदि सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शोषित वंचित दलित पिछड़ों के मशीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी पूर्व मुख्यमंत्री (बिहार राज्य) का 96वां जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से आगामी 24 जनवरी 2020 शुक्रवार को मनाया जायेगा। जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मोत्सव जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए सुवह 10 बजे जिला चिकित्सालय अयोध्या में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान सिविर व गरीबों को कम्बल वितरण का आयोजन रखा गया है। इसी क्रम में 25 जनवरी 2020 सुबह 10ः30 बजे दिन शनिवार को पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी म को प्रषित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूजी रामदास शर्मा व संचालन नंदयुवा वाहिनी के अयोध्या मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल सेन नंदवंशी करेगें तथा कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अयोध्या श्यामबिहारी ठाकुर, एम.सी.ई.ए. के जिलाध्यक्ष अयोध्या उत्तम सेन, नंद युवा वाहिनी के जिलाअध्यक्ष लालचंद शर्मा, युथ सलमानी फाउण्डेशन के जिलाअध्यक्ष फरीद सलमानी आदि करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बृजेश शर्मा, सोनू ठाकुर, चन्द्रमोहन शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, रामकुमार सेन, विन्देश्वरी प्रसाद सेन, बब्लू शर्मा, जमुना शर्मा, कमल प्रसाद शर्मा उर्फ चिनगुद, अयोध्या मीडिया सेंटर के चेयरमैन आचार्य स्कन्ददास, चैधरी गिरधारी लाल ठाकुर, नीरज शर्मा नंदवंशी, महेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सुभाष शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा व प्रदीप राही के साथ-साथ संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व सम्मानित कार्यकर्तागण की उपस्थिति रहेंगे।