महिलाएं कहीं किसी से पीछे नहीं : गुरजीत कौर
                                                


गोरखपुर 21 जनवरी (आरएनएस )। पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय महिला सषक्तिकरण समिति द्वारा रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में सांस्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित श्रीमती गुरजीत कौर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित गुरजीत कौर एवं महिला सषक्तिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव तथा सदस्याओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर  गुरजीत कौर ने कहा कि महिलाएं कहीं किसी से पीछे नहीं है। हमें आपने आप को पुरूषों से बेहतर बनाने की कोषिष करनी चाहिये। जिस तरह हम अपने परिवार में अग्रणी हंै। हमें अपने कार्यालय के कार्य में भी उसी तरह अग्रणी रहना चाहिये जिससे हमपर कोई ऊॅगली न उठा सके। महिला सषक्तिकरण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे द्वारा कराये जा रहे ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं का चैमुखी विकास होता है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय की महिला अधिकारी एवं भारी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थी।