मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सरकार की है यशश्वी योजना : स्मृति क्रासर - केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु को दिया आशीर्वाद प्रेम त्रिपाठी





मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सरकार की है यशश्वी योजना : स्मृतिक्रासर - केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु को दिया आशीर्वादप्रेम त्रिपाठी

देवरिया,(आरएनएस ) शहर के चीनी मिल स्थित मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 321 कन्याओ का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन ने वर वधु को 51 हजार रुपए के चेक के साथ, विवाह के प्रमाण पत्र, घरेलु समान व पौष्टिक आहार सौंपा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने  शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया और अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मुझे देवरिया आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सरकार की कल्याणकारी योजना है जिससे गरीब लोग काफी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से केंद्रीय मंत्री ने किनारा कसा वहीं सदर सांसद डॉ रमा पति राम त्रिपाठी व जिलाधिकारी अमित किशोर ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। सदर सांसद त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक योजना प्रदेश की यशस्वी योजना है इस योजना के तहत 321 कन्याओं का आज कन्यादान हुआ है और उन्हें सरकारी सहायता राशि के साथ घरेलू सामान भेंट किये गए हैं।वहीं जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि 321 कन्याओ का आज विवाह संपन्न हुआ है।सरकार की इस योजना से गरीब तबकों के लोगों में काफ़ी मदद मिली है। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, भाजपा के विधायक जनमेजय सिंह, काली प्रसाद, कमलेश शुक्ला, डॉ संजीव शुक्ला, देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जय प्रकाश मद्देशिया, निलेश जायसवाल, गौरी शंकर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।