नगर पंचायत अध्यक्ष ने किये कंबल वितरित


फिरोजाबाद।(आरएनएस ) नगर पंचायत फरिहा अध्यक्ष अब्दुल हई ने नगर पंचायत अधिकारियोें व कर्मचारियों के साथ गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को सर्दी में कंबल वितरित किये।
इस मौके पर सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हई ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा करना सवसे बड़ा पुण्य का काम है। हम सभी को समय-समय पर इनकी मदद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सर्दी में जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया है। नगर पंचायत आगे भी इसी प्रकार के कार्य करती रहेगी। इस मौके पर कमल सिंह, नितिन, राजकुमार आदि नगर पंचायत स्टाफ मौजूद रहा।