नेताजी के जन्मोत्सव पर कुष्ठ आश्रम में फल वितरण

 नेताजी के जन्मोत्सव पर कुष्ठ आश्रम में फल वितरणनेताजी के जन्मोत्सव पर  कुष्ठ आश्रम में वितरित किया फल व दूध
अयोध्या। (आरएनएस )नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने अपनी आजीविका और जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। जिन पदो ंके लिए लोग लालायित रहते हैं, उन्हें उन्होंने देश की आजादी के लिए सहज ही त्याग दिया। उनका देश के लिए त्याग और अनुराग हम सभी को सदा-सर्वदा प्रेरणा देता रहेगा। यह उद्गार सांसद लल्लू सिंह ने मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में नेता जी जयन्ती सप्ताह के तहत दूध-फल तवतरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। ध्यातव्य है कि सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र की ओर से नेता जी जयन्ती सप्ताह मनाया जा रहा है।‘ नेता जी जयन्ती सप्ताह के तहत 17 जनवरी से समाज सेवा के के कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को चैक स्थित शहीद स्थल पर वीर वधू सम्मान कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केन्द्र में पाठ्य सामग्री तथा ऊनी वस्त्र का वितरण सुप्रीत कपूर के नेतृत्व में किया जायेगा।
इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि नेता जी के त्याग और बलिदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्र पुरुष तथा उनकी जयन्ती को राष्ट्र दिवस घोषित किया जाए। कार्यक्रम में डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, राम प्रकाश त्रिपाठी, अमित सिंह, बजरंगी साहू, बबलू मिश्र, दीपक निषाद, दिनेश पाण्डेय इबरार अहमद सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।