राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानव श्रंखला व मैराथन दौड़ -24 से 26 जनवरी तक मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस


हमीरपुर/20 जनवरी। (आरएनएस ) 25 जनवरी को 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में जिलाधिकारी डाॅ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि इसका आयोजन जिला और तहसील स्तर पर किया जायेगा। मजबूत लोकतंत्र साक्षर मतदाता के नारों के साथ मनाया जायेगा। इसमें युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम ऐसा हो कि मतदाता प्रभावित हों, उनका मतदान की ओर रूझान बढ़े। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। मतदाता दिवस पर, जिला स्तर पर 10 बजे गांधी पार्क से डाॅ अम्बेडकर पार्क तक मानव श्रंखला व रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एनसीसी और स्काउट के बच्चों के अलावा जन सामान्य की सहभागिता भी होगी। सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड मतदाता जारूकता की शपथ दिलायी जायेगी। 12 बजे स्टेडियम से मैराथन रैली का आयोजन होगा। जिसमें युवा मतदाता भाग लेंगे। 12ः30 बजे महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, 1ः30 बजे लोकतंत्र में युवा मतदाता की भूमिका विषय पर राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर में भाषण प्रतियोगिता होगा। जिसमें इण्टर व डिग्री काॅलेज के बच्चे भाग लेंगे। इसी प्रकार 24 से 26 जनवरी तक जिले में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा। जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाना है। महिला डिग्री काॅलेज हमीरपुर में 24 जनवरी को वृहद स्तर पर कार्यक्रम होंगे। प्रदशर्नी लगायी जायेगी। स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान योजना सहित एक दर्जन से अधिक योजनाओं का स्टाॅल लगेंगे। इस प्रकार का आयोजन सभी विद्यालयों में किया जायेगा। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह, सीएमओ डाॅ आरके सचान सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।