राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा का खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

:
गोंडा।(आरएनएस ) राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा द्वारा खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर (सीता राम जी के मन्दिर) खरगूपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकौना नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता गुड्डू और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवा कसांैधन महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कसौंधन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं इकौना नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता के द्वारा महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्ष छेदी लाल को बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खिचड़ी पर्व एक पावन पर्व है जिसे कसौधन समाज को धूमधाम से मनाना चाहिए। एकजुटता में ही सबका कल्याण है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ओम प्रकाश कसौधन ने कहा कि हमे संगठन हित को ध्यान में रखते हुए अनवरत कार्य करना चाहिए। हमे शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष हरीश कसौधन ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। संगठन के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश कसौधन ने लोगांे को ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष करने का सुझाव दिया। कसौधन समाज को खिचड़ी भोज, होली मिलन समारोह, महर्षि कश्यप जयंती, प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित और प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी राम जी कसौधन, जिलामंत्री तारामल जी कसौधन, सुरेंद्र कसौधन, संजीव कसौधन, गोंडा नगर अध्यक्ष राजेश कसौधन, खरगूपुर नगर अध्यक्ष पंकज कसौधन, हरीनाथ कसौधन ने भी संबोधित किया और अपने विचार रखे स इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा वर्ष 2019 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूल चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।