सहारनपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते स्वामी कालेंद्रानंद  महाराज।


सहारनपुर। (आरएनएस ) श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में गरीबों व विधवा महिलाओं को रजाइयां वितरित की गई। राधा विहार स्थित श्री नर्मदेश्वर ओघड़दानी महादेव मंदिर में आयोजित रजाई वितरण समारोह का शुभारम्भ स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्चात गरीब व विधवा महिलाओं को रजाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद ने कहा कि दीन-दुःखियों की सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है क्योंकि दीन-दुःखियों की सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए ताकि गरीबों व्यक्ति भी अपना जीवन-यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि मनुष्य का प्रथम कर्तव्य निःस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा करना है। जीवन-मरण के सृष्टि प्रपंच खेल में केवल धर्म एकमात्र मोक्ष एवं प्रभु प्राप्ति का मार्ग है। इस अवसर अरूण स्वामी, मेहरचंद जैन, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजेंद्र, नरेश चंदेल, अश्विनी काम्बोज, वीरेंद्र, सुरेंद्र शर्मा, अजब सिंह, रमेश शर्मा, अजय, वर्षा, किरण, वंदना, सविता, ममता, प्रभा, गीता, अंजना, कविता, उमा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।