सीएए के समर्थन में भाजपाईयों ने किया जनसम्पर्क

सीएए के समर्थन में भाजपाईयों ने किया जनसम्पर्क
फिरोजाबाद। (आरएनएस )आगरा में सीएए के समर्थन में 23 जनवरी को होने वाली भाजपा की विषाल रैली को सफल बनाने के लिये दक्षिण मंण्ड़ल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया और लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। जनसम्पर्क अभियान नगला विष्नू, रामनगर, लेबर कालोनी, संत नगर आदि क्षेत्रों में किया गया है। इस मौके पर बरिष्ठ भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर दबरई स्थित भाजपा कार्यालय पर सीएए के समर्थन में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिये प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और रैली की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की। बताया गया है कि जनपद से 90 बसें जायेंगी। जिनमें 6़0 बसे नगर से जायेंगी। इस मौके पर कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके सामने कार्यकर्ताओं का कोई अधिकारियों द्वारा न करने की षिकायत की और यह भी आरोप लगाया कि जिले के सभी विभागोें में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिस पर उन्होंने समस्या के निस्तारण का आष्वासन दिया।