शुद्ध मन से ईश्वर को याद करने पर किसी न किसी रूप में प्रकट होते हैं भगवान रू आचार्य विनय

द्ध मन से ईश्वर को याद करने पर किसी न किसी रूप में प्रकट होते हैं भगवान रू आचार्य विनयक्रासर- महोली क्षेत्र के सूर्यकुंड गांव में चल रहा 20वां रूद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन- श्रीरूद्र महायज्ञ में उपस्थित सांसद व भाजपा नेता। 
महोली देहात (सीतापुर)।(आरएनएस ) शुद्ध मन से ईश्वर को याद करने से भगवान किसी न किसी रूप में प्रकट होकर मनुष्य की मदद करते हैं। यह बात सूरजकुंड में चल रही श्री रूद्र महायज्ञ के दौरान पंडित विनय मोहन बाजपेई ने कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने का रास्ता मात्र दिल का साफ होना चाहिए। साथ ही हृदय में उनको बसाकर उनके सद्गुणों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। कथावाचक ने श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि अर्जुन जब भी मुसीबत में होते थे। ईश्वर को ही पुकारते थे। इसके बाद भगवान रूपी श्री कृष्ण उसकी सहायता के लिए दौड़े चले आते थे। जैसा कि द्रोपदी चीर हरण के दौरान हुआ। गांव की जनता को भी ईश्वर के प्रति श्रद्धा भाव रखना चाहिए। तभी वह प्रभु को पा सकता है। इससे पूर्व ग्राम प्रधान अतुल मिश्रा ने पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भरत त्रिपाठी का बड़ागांव से दोपहिया वाहनों से अगुआई कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी के सीतापुर से सूर्य कुंड के लिए निकलने के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मूलचंद वर्मा ने रिछाई चैराहे पर स्वागत किया। वहीं महोली के युवा भाजपा नेता प्रवीण शुक्ला ने कई चैपहिया वाहनों से रिछाई चैराहे पर पहुंचकर उनकी अगुवाई की व अपने आवास पर उनका भव्य स्वागत भी किया। तहसील गेट के सामने अधिवक्ता अजय शुक्ला ने भी भाजपा नेता भरत त्रिपाठी का स्वागत किया। वहीं देर शाम पहुंची  धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने भी यज्ञ में भागीदारी की। सांसद रेखा वर्मा व पूर्व विधान परिषद सदस्य भरत त्रिपाठी ने महोली कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय संजीव वाजपेई व क्षेत्र के मूड़ाहूसा गांव में स्वर्गीय नवीन वर्मा के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान संजीव पांडे गुड्डू प्रवीण शुक्ला सिंकू, मनोज त्रिवेदी, सर्वेश मिश्रा, रविंद्र सक्सेना, शिवचंद त्रिवेदी, आदित्य दीक्षित, धर्मेंद्र कनौजिया, अरविंद दीक्षित, अवधेश बाजपेई, अनूप मिश्रा सहित लोग मौजूद रहे।