आरएन सिन्हा फाउन्डेन्शन ने लगवाया आर्गेनिक फार्मिंग जागरुकता शिविर

गोंडा। विकास खण्ड वजीरगंज के रामेश्वर नाथ धाम प्रयागपुर नौबस्ता में आरएन सिन्हा फाउन्डेशन ने  किसानों को जागरूक करने के लिये आरगेनिक फार्मिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एमसीएम नेटसर्फ कम्यूनिकेशन प्रा.लि के डा. जेपी चैहान एवं मंगल प्रसाद सक्षम ने आरगेनिक फार्मिंग के फायदे को लोगों को बताया तथा किसानों के अनेक प्रश्नों के उत्तर दिये किसानों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
शिविर में नौबस्ता इन्डस्ट्रीज प्राइवेट लि. के सभी कर्मचारियों ने आरगेनिक फारमिंग में काफी रूचि दिखाई आने वाली गन्नंे की फसल के लिये रैप अप को सभी ने अपनी खेती में प्रयोग की बात कही। घनश्याम पाठक, विनोद श्रीवास्तव, सुरेश, अमित, विनोद गोस्वामी ने कार्यक्रम को संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान डा. आनन्दिता रजत एवं फाउन्डेशन के कर्मचारी संदीप पाण्डेय, जमुना दूबे, भवानी पाण्डेय, भूखन पाठक, रवीन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे।