गांधी, नेहरू के बजाए भाजपा गोलवलकर का क्यो नहीं करती विरोध 
देवरिया, (आरएनएस ) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंडेला अवॉर्डी दीपक मिश्रा ने  मीडिया से रूबरू होते बताया कि गोरखपुर के सत्यम लान में 13 फरवरी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का ऐतिहासिक विराट सम्मेलन होने जा रहा है। उन्होंने शहर के सी सी रोड स्थित एक निजी आई टी आई परिसर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस संम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवती सिंह पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथी ,ऋक्ष पाल सिंह, पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल यादव पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी आदि शिरकत करेंगे और पूर्वांचल की माटी के लोगों में जान फूंकने का कार्य करेंगे। श्री मिश्र ने आगे बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर आमादा है। बेकारी चरम पर है ,युवाओं के पास कोई रोजगार नहीं। अब इस पार्टी को चुनौती देना प्रगतिशील समाजवादी  पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है। सपा बसपा कांग्रेस व भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस बार के बजट में 558 करोड़ डॉलर का कर्ज देश पर है। देश का इस बजट का 18 फीसदी पैसा ब्याज चुकाने में जा रहा है। एक व्यक्ति के ऊपर 76 हज़ार रुपये का कर्ज है। आज भारत समग्र विकास में 129 देशों से पीछे है। भाजपा के लोग आज मूल उद्देश्यों से देश को भटका कर दूसरे विषय में उलझा रहे हैं। हिंदू मुस्लिम की समस्या कभी देश में नहीं रही लेकिन भाजपा हिंदू और मुस्लिम की राजनीति कर देशवासियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट का विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि मंडलीय सम्मेलन में समाजवादी पार्टी पूर्वांचल को मजबूत करने का कार्य करेगी और जनता के समक्ष भाजपा की पोल खोलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को सिटिजन अमेंडमेंट बिल लाना ही था तो पहले आम समिति बनाती और विपक्ष को विश्वास में लेती। उन्होंने महात्मा गांधी,नेहरू का विरोध किये जाने का विरोध किया और कहा कि भाजपा गोवलकर का विरोध क्यों नहीं करती। उन्होंने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि देश में दो ही लोग पूजनीय हैं एक संघ प्रमुख मोहन भागवत और दूसरा मोटा भाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गिरेन्द्र यादव, विनय सिंह अमेठिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Popular posts