कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीतापुर में भरवाए किसान मांग पत्र

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज सीतापुर जिले के संदना गांव में जाकर किसानों से संपर्क साधा। उन्होंने किसानों से मिलकर उनके हालचाल जाने तथा किसान जन जागरण अभियान के तहत किसान मांग पत्र भी स्वयं भरें। प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहते हुए अफसोस जाहिर किया कि आज उत्तर प्रदेश का किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान है और सरकार उनकी आय ढाई गुना होने का दम भर रही है। उन्होंने कहा कि यह झूठी सरकार है। एक तरफ तो यह किसानों की आमदनी ढाई गुना बढ़ाने की बात करते हैं दूसरी तरफ किसानों की आवारा पशुओं द्वारा नष्ट हो रही फसलों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे।  गौशालाओं की बात सिर्फ हवा हवाई और कागजों पर है। प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर तमाम किसानों ने मुख्य रूप से आवारा पशुओं की समस्या उठाई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम गांव गांव जाएंगे किसानों से रूबरू होंगे उनके दुख दर्द को जानेंगे तथा यह आवाज हम क्षेत्रीय विधायक के सामने उठाएंगे ,सांसद के सामने उठाएंगे, फिर प्रशासन के सामने उठाएंगे ,डीएम के सामने उठाएंगे और तब भी अगर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम सब मिलकर लखनऊ में योगी सरकार को घर आएंगे उन्होंने कहा कि दमन से हम नहीं डरने वाले। किसान हमारा अन्नदाता है हमारी कांग्रेस पार्टी अन्नदाता के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखेगी और निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही पूर्व विधायक हरीश बाजपाई विनीत दीक्षित पीसीसी सदस्य जमुना प्रसाद शर्मा राज किशोर तिवारी अनिल कुमार शुक्ला शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव मंजरी राही श्रेष्ठ तिवारी सुभाष राजवंशी राजीव शर्मा चोक्ष विभु आमोद मिश्र मिश्र संजय कुमारशैलेंद्र सिंह कौशल किशोर शुक्ला दिलेर सिंह मिथिलेश वैश्य मीना शुक्ला शिशिर बाजपेई सूरज चैधरी पंकज राजवंशी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा किसान जन जागरण अभियान में भाग लेकर किसानों से किसान मांग पत्र भरवाए।