कृषक कृषि विविधिकरण व आधुनिक कृषि पर दे जोर - सीडीओ

रायबरेली।(आरएनएस ) जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बचत भवन के सभागार मे जनपदस्तरीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों से कहा कि किसान दिवस में दी जा रही कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक/अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। गेहूं, जौ, सरसों, आलू, गन्ना आदि रबी की फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने निर्देश दिये कि फसल बीमा, विद्युत आदि की शिकायते सम्बन्धित बैंक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी इन्सोरेस कम्पनी आदि अपनी समस्याओं का निस्तारण करेें उन्होंने ने कहा कि किसान देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों से कहा कि बड़े किसान छोटे किसानों का मार्ग दर्शन करें उन्हें अपेक्षित सहयोग देकर उनकी कृषि समृद्धि में सहायता करें।
इस मौके पर कई कृषि विशेषज्ञों/कृषि विज्ञानिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश, जिला अग्रणी बैंक विजय शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, एडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद रियाज, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग आदि विभागों के सम्बन्धित जन व प्रगतिशील किसान विश्वनाथ सिंह, गुरूदेव प्रताप सिंह आदि किसानगण उपस्थित रहे।