लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खडे ट्रोला से टकराई बोल्वो बस, कई गम्भीर

फिरोजाबाद।(आरएनएस ) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर वोल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रोला से टकराकर भीषण दुर्घटना का षिकार हो गयी। जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गयी। जवकि 30 यात्री घायल बताये जा रहे है। जिनका उपचार सैफई मेड़ीकल कालेज में चल रहा है। घायलों में से कई यात्रियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुये दुख व्यक्त किया है।
बुधवार देर रात्रि जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 71मील स्टोन पर एक ट्रोला पंचर खड़ा था। जिसको चालक ठीक कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही एक डबल डेकर बस जो बिहार जा रही थी अनियंत्रित होकर खडे ट्रोला में जा टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे बस में सवार यात्रियों की चीत्कार मच गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ डीएम चन्द्र विजय सिंह एसएसपी सचिन्द्र पटेल आदि अधिकारी मौके पर पहंुच गये। गैस कटर से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सैफई मेड़ीकल कालेज उपचार के लिये भेजा गया। बताया गया है कि घायलों में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जवकि षेष घायलों की उपचार के दौरान सैफई में मौत होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार इस हादसे में कुल 14 यात्रियों की मौत हुई है। जवकि 30 घायल यात्रियों का सैफई में उपचार किया जा रहा है। जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या और वृद्वि होने की सम्भावना है। जिन लोगों की बस हादसे में मौत हुई है उनमें चन्दन महतो (24), अनिल षाह (50), राकेष कुमार (35), मुकेष कुमार (24), रघुवंष यादव (30), विनोद कुमार, नागेष्वर षाह (42), कलीमउद्वद्वीन (45), भगवान चैधरी (50), गुलषन (22), हरेन्द्र पासवान (44), भूरा खां (28) व दो अन्य अज्ञात है। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात मृतकों की पहचान नही हो सकी है। मृतकों के षवों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रषासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रषासन ने हादसे में 14 लोगों के मृत होने की पुष्टि की है। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायत के लिये षासन को पत्र लिखा गया है। षासन के निर्देषों का पालन किया जायेगा।