महोत्सव के समापन में विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी हुए सम्मानित
देवरिया फरवरी(आरएनएस ) देवरिया महोत्सव के समापन अवसर पर शुगर मिल ग्राउण्ड में आयोजित सम्मान समारोह में महोत्सव को सफल बनाने में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों, छात्रों, स्काउट गाईडों, अध्यापकों आदि को जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0 ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया।

        सम्मानित होने वालो में मुख्य रुप से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) उमेश कुमार मंगला, प्रशासन राकेश कुमार पटेल, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिन्द, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र, सलेमपुर संजीव कुमार यादव, बरहज सुनील सिंह, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, भाटपाररानी ओम प्रकाश, सौरभ सिंह, गजेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर निष्ठा उपाध्याय, सलेमपुर वरुण मिश्रा, रुद्रपुर दिनेश कुमार, बरहज अम्बिका राम, भाटापाररानी पंचमलाल सहित इन तहसीलो के तहसीलदार व नायब तहसीलदार गण सम्मानित किये गये। विशिष्ट योगदान के लिये थानाध्यक्ष गण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस0एस0राय सम्मानित हुए। इसके साथ ही राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अन्य कर्मी गण भी सम्मानित होने में शामिल रहे।

         विकास विभाग की ओर से जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पाण्डेय, पी0डी0 महेश नारायण पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे, प्रबंधन दुग्ध उत्पादन, जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश, ए0 आर0कोआपरेटिव योगेन्द्र मौर्य, डी0एच0ओ सीताराम यादव, डी0एस0टी0ओ0 मनोज श्रीवास्तव, डी0एस0ओ0 विनय कुमार सिंह, ए0आर0टी0ओ0 राजीव चतुर्वेदी, उपायुक्त के0के0 अमर, उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद, डी0आई0ओ0 एन0आई0सी0 कृष्णानंद यादव, ई डिस्ट्रिक मैनेजर राजीव मिश्रा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी सम्मानित किए गए