नुक्कड़ सभाओं के जरिए किसानों से समस्याएं पूंछ रही कांग्रेस

गोंडा।(आरएनएस ) कांग्रेस जन जागरण अभियान के अंतर्गत किसानों की समस्याओं को जगाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता ,कार्यकर्ता पूरे जनपद में इस अभियान को पूरे जोशो खरोश के साथ फार्म को भरवाने का कार्य कर रहे हैं। गत 17 फरवरी से नुक्कड़ सभाओं के जरिए किसानों को यह बताने का कार्य किया जा रहा है।
किसानों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है। धान, गेहूं बिचैलियों के हाथों किसान बेचने को मजबूर है। गोंडा प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान ने कहा कि ज्यादातर किसानों ने छुट्टा जानवरों से परेशानी की बात कही तथा चीनी मिलों द्वारा भुगतान न किए जाने की बात कही। पूर्व शहर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। कार्यक्रम को प्रमोद मिश्रा, शिव कुमार दुबे, प्रदुमन शुक्ला, राम  मुनिजर चैधरी, राम बुझारत वर्मा, मुरलीधर पांडे, हरिराम वर्मा ने  संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में किसानों ने फार्म भरवाएं और अपनी समस्याएं रखी। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 40 दिनों के लिए चलाया जारहा है। जनपद के अलग-अलग ब्लाकों में अलग-अलग तिथियों में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी, जिसके लिए पूर्व विधायक प्रदेश सचिव देवीपाटन मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं